भोपाल
अगस्त माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय के समक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, श्री मनु श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार शुक्ल, सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्य प्रदेश की आउटर रिंग रोड से जुड़ेंगे फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे, सफर होगा तेज; जबलपुर को मिलेगी नई रफ्तार
तबादला नीति पर MP हाई कोर्ट सख्त, कर्मचारियों की आपत्ति पर 30 दिन में फैसला करने के निर्देश
संपर्क अभियान 2026: OYT योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन