रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राखी के पवित्र धागे से लेकर उपहारों तक सभी स्वदेशी लाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग करें प्रशस्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र से लेकर उपहार तक सभी स्वदेशी ही लाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से छोटे-छोटे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से गरीबों के चेहरे पर खुशियां आएंगी।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव