उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट
महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की पावन भूमि पर स्थित हित राधा केली कुंज पहुंचकर हित प्रेमानंद गोविंद शरण से सौजन्य भेंट की। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म को पवित्र करने वाला है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस भेंट को अपने जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक निधि बताते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद सदैव उन्हें लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल: जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’, विभाग में खुशी की लहर
मेट्रो ट्रेन की टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव, राउंड ट्रिप पर मिलेगा विशेष छूट