जशपुर
करैत सांप डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. दोनों महिलाएं रायगढ़ जिले के रहने वाली थी. दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, कमरई की रहने वाली महिला को घर में बच्चे को दूध पिलाने के दौरान करैत सांप ने डंसा. वहीं बाकारुमा के रनमेत बाई को मचान पर सोने के दौरान करैत सांप ने डंसा. दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री