डिनर के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग उठती है, जिसे दबाने के लिए नेचुरल शुगर वाले ड्राई फ्रूट खा सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रात के खाने के बाद खजूर खाने से फाइबर मिलता है जो पेट को देर तक भरा रखता है। इससे बेवजह की स्नैकिंग रुक जाती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
चिया पुडिंग
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स काफी हेल्दी हैं। इसका फाइबर और हेल्दी फैट्स भूख शांत करने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं।
मिष्टी दोई
यह दही का मीठा रूप है। आप घर पर लो फैट मिष्टी दोई बनाकर खा सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ को सुधारकर वजन कम करते हैं।
नारियल मलाई
हरे नारियल के अंदर मलाई मौजूद होती है। यह स्वाद में मीठी होकर भी अत्यधिक शुगर से दूर होती है। इसे वेट लॉस डाइट में आराम से खाया जा सकता है।
गुड़ और गुड़ वाली दही
गुड़ को गट हेल्थ के बैक्टीरिया के लिए अच्छा माना जाता है। यह बैक्टीरिया दिन रात मेहनत करके मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखते हैं। इसके साथ आप गुड़ मिलाकर दही का सेवन भी कर सकते हैं।
अंजीर
अंजीर एक लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड है। इसे खाने से मीठे की क्रेविंग शांत होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है क्योंकि यह फाइबर का भी समृद्ध स्त्रोत है।
मुनक्का और किशमिश
किशमिश और मुनक्का देखने में सिर्फ साइज और रंग का फर्क है। यह आयरन, फाइबर और नेचुरल शुगर देती हैं जो क्रेविंग शांत करके पेट पतला करने में मदद करती हैं।
बेरीज और मिक्स फ्रूट
स्वीट क्रेविंग मिटाने के लिए बेरीज और मिक्स्ड फ्रूट खा सकते हैं। इनमें नेचुरल शुगर और पौष्टिक कैलोरी होती है। लेकिन फ्रूट जूस का सेवन करने से बचें।

More Stories
हाथों में बार-बार झुनझुनी और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह शरीर में छिपी इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
LPG की किल्लत में इलेक्ट्रिक चूल्हा है तगड़ा विकल्प, जानें 1 घंटे इस्तेमाल करने पर कितना आएगा बिजली बिल
भारत में 10 में से 6 महिलाएं ‘पेट के मोटापे’ से प्रभावित, कमर के आकार से पहचानें स्वास्थ्य जोखिम