मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मनेंद्रगढ़ वन मंडल के ग्राम पंचायत कछौड़ में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 12 हाथियों का झुंड, जिसमें दो शावक भी शामिल हैं, गांव में विचरण कर रहा है। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई। वहीं गांव के तीन घरों को भी क्षतिग्रस्त किया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल वर्तमान में बिहारपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।
ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। घटना से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक स्तर पर सहायता पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। यह पूरा मामला मनेंद्रगढ़ वन मंडल का है, जहां हाथियों के दल के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

More Stories
पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे हेतु द्विदिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सम्पन्न
इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित होने वाली हिमांशी साहू का कलेक्टर ने किया सम्मान इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम
कलेक्टर कार्यालय विवाद सुलझा: प्रशासन और संगठनों के बीच बनी सहमति