रायपुर
भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष आमंत्रित हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सभी मोर्चों के प्रभारी भरतलाल वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित कर रही है। बैठक में सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।

More Stories
13 साल बाद झीरम घाटी कांड में इंसाफ की उम्मीद, 10 अगस्त को होगी आखिरी बहस
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
रायपुर को जाम से मिलेगी राहत! चंदनीडीह से पुराना धमतरी रोड तक बनेगा नया रास्ता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण