इम्फाल.
मणिपुर में पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। इस हिंसा के दौरान कई बदमाशों ने पुलिस शस्त्रागार से हथियार और गोला-बारूद लूट लिए थे। इस मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई ने हाल ही में असम के गुवाहाटी में कामरूप (मेट्रो) में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष अपना आरोप पत्र दायर किया।
जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए हैं उनका नाम लैशराम प्रेम सिंह, खुमकचम धीरेन उर्फ थापकपा, मोइरांगथेम आनंद सिंह, अथोकपम कजीत उर्फ किशोरजीत, लोकराकपम माइकल मंगंगाचा उर्फ माइकल, कोंथुआजम रोमोजीत मैतेई उर्फ रोमोजीत और कीशम जॉनसन उर्फ जॉनसन है। पिछले साल 3 अगस्त को भीड़ ने बिष्णुपुर के नारनसेना में दूसरी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय के दो कमरों से 300 से अधिक हथियार, 19,800 राउंड गोला-बारूद और अन्य सामान लूट लिया था। चूराचांदपुर की ओर मार्च करने के लिए वहां भीड़ जमा हुई थी। यह लोग यहां जातीय संघर्ष में मारे गए अपने लोगों को सामूहिक रूप से दफनाने की योजना बना रहे थे।

More Stories
Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती
‘बिना समय बर्बाद किए…’ पूर्व IPS किरण बेदी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कही बड़ी बात
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, फ्लैश फ्लड का अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद