मुंबई.
मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी देने वाले शख्स योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने योगेश सावंत को नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार किया. इसके बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बताते चलें कि यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथिततौर पर हत्या की धमकी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो कथित तौर पर यूट्यूब चैनल ‘गावरान विश्लेषक’ की ओर से जारी किया गया था. इसे बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा था.

More Stories
Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती
‘बिना समय बर्बाद किए…’ पूर्व IPS किरण बेदी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कही बड़ी बात
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, फ्लैश फ्लड का अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद