भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने साथ डॉ. विपिन तिवारी ने भी अपने जन्म-दिन पर पौध-रोपण किया। डॉ. श्रीमती नीलिमा मिश्रा, श्रीमती चंद्रकली तिवारी, कु. तानिया मिश्रा, निहाल मिश्रा और मोतीलाल तिवारी साथ थे। डॉ. तिवारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और कोरोना काल में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नीरज चौहान ने भी पौधे लगाए। नीरज लंदन में क्लाइमेट फायनेंस एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं। नीरज ने राज्य द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई गई विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। नरेश चौहान, शुभम चौहान, श्रीमती नमिता चौहान और मुअज्जम हुसैन ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति