रायपुर,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।

More Stories
देहदान कर मृत्यु के बाद भी सेवा का सबक सिखा गए चक्रवर्ती
एमसीबी की नई पहल: भाषायी और संख्यात्मक कौशल बढ़ाने को ‘स्किल बेस्ड समर प्रतियोगिता’ 26-27 अप्रैल को
भीषण गर्मी में राहत: राशन दुकानें दोपहर में 2 घंटे रहेंगी बंद, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज