शेनझेन (चीन)
जेसिका पेगुला और एम्मा नवारो ने एक-एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपने एकल मैच जीत लिए। इससे अमेरिका ने रविवार को ब्रिटेन को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में अमेरिका का मुकाबला गत चैंपियन इटली से होगा। विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी पेगुला ने केटी बोल्टर को 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर अमेरिका की फाइनल में जगह पक्की थी। इससे पहले नवारो ने सोने कार्तल को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। अमेरिका 18 बार यह टूर्नामेंट की जीत चुका है लेकिन 2017 के बाद से वह इसे जीतने में नाकाम रहा है। अमेरिका इससे पहले आखिरी बार 2018 में फाइनल में पहुंचा था।

More Stories
एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, पराग्वे को 1-0 से हराया
फीफा वर्ल्ड कप 2026: केप वर्डे को हराकर अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
वर्ल्ड कप के बीच बड़ा खुलासा! अंग्रेज खिलाड़ियों को वियाग्रा दिए जाने की तैयारी, सामने आई चौंकाने वाली वजह