नई दिल्ली
फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड रोज सामने आते हैं, लेकिन चीन से आया यह ट्रेंड लोगों को चौंका रहा है। यहां युवा अब दांतों पर टैटू बनवाने लगे हैं। यह सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन हकीकत यह है कि टैटू सीधे दांतों पर नहीं बनाए जाते, बल्कि 3D प्रिंटिंग से बने छोटे क्राउन पर डिजाइन बनाकर उसे दांत पर चढ़ा दिया जाता है।
इस टैटू को बनवाना न तो दर्दनाक है और न ही जटिल। पहले क्राउन तैयार किया जाता है, फिर उस पर डिजाइन, अक्षर, या कोई चित्र उकेरा जाता है। इसके बाद इसे असली दांत के ऊपर फिट कर दिया जाता है। लोग अपने लकी नंबर, पसंदीदा अक्षर या शुभ शब्द भी इन क्राउन पर बनवाते हैं। कुछ क्लीनिक तो अब क्राउन के साथ मुफ्त टैटू डिज़ाइन देने का ऑफर भी दे रहे हैं।
हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर डेंटल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी दी है। शंघाई के डॉक्टरों का कहना है कि क्राउन पर डिज़ाइन उकेरने से वह कमजोर हो सकता है और जल्दी घिस सकता है। इसलिए दांतों पर टैटू बनवाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
सोशल मीडिया पर इस फैशन ने तहलका मचा दिया है। किसी को यह आइडिया क्रिएटिव लगा तो किसी ने इसे दांतों की सेहत के लिए खतरनाक बताया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'ये वही लोग हैं जिनके दांत किसी भी चीज़ को चबा सकते हैं, उन दांतों पर टैटू बनवाना कोई बड़ी बात नहीं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'लगता है अब चमड़ी पर जगह कम पड़ गई थी।'

More Stories
इंडक्शन या इन्फ्रारेड कुकटॉप कौन सा है आपके किचन के लिए बेहतर और क्यों इंडक्शन में पकता है खाना जल्दी
प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 देसी ड्रिंक्स सत्तू से लेकर सोया दूध तक के फायदे
पैरों में सूजन और दर्द को न करें नजरअंदाज रिसर्च में खुलासा आपके जीन बढ़ा सकते हैं खून के थक्के जमने का खतरा