पेंड्रा.
जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल खुल गई है। अस्पताल में सही समय पर इलाज नहीं मिलने से एक जच्चा और बच्चा दोनों की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स और ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने चुप्पी साध ली है।
दरअसल, पूरा मामला पेंड्रा के अमारू गांव का है। जहां रहने वाली गर्भवती महिला यशोदा यादव पति राकेश यादव की आज मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा गर्भवती को बेहतर और सुरक्षित प्रसव के लिए गांव से मितानिन के साथ पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी