सीधी
सीधी जिले के नगर परिषद चुरहट अंतर्गत श्री राम नवमी महापर्व पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई समाजसेवियों के द्वारा चुरहट नगर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं भगवान हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा एक ऐतिहासिक वह महत्वपूर्ण रही जिसमें भगवान की झांकी को रथ में सजाकर नगर भ्रमण करवाया गया।
इस दौरान मातृ शक्ति छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं युवा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी हर्षोल्लास दिखाई दिया जिसमें सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री राम की जय जयकार की जा रही थी।

More Stories
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने