गुवाहाटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के अपने आगामी दौरे में राज्य में 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम तेजपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व जाएंगे और वहीं रात बिताएंगे।
सरमा ने कहा, “शनिवार सुबह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और काजीरंगा की समृद्ध जैव विविधता से रू-ब-रू होंगे। उनका शनिवार सुबह 5.30 बजे जीप से हाथी सफारी का कार्यक्रम है।”
पीएम मोदी नवनिर्मित तिनसुकिया मेडिकल का उद्घाटन करेंगे और शिवसागर जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। वह गुवाहाटी रिफाइनरी और डिगबोई रिफाइनरी की विस्तार परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे, जिनकी लागत क्रमशः 510 करोड़ रुपये और 768 करोड़ रुपये होगी। वह बरौनी से गुवाहाटी तक जाने वाली 3,992 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री का अरुणाचल प्रदेश में भी कार्यक्रम है।

More Stories
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: RERA दागी बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है, इसे खत्म किया जाना चाहिए
PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब ऐसे बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का कामकाज
Himachal Pradesh कैबिनेट के बड़े फैसले: टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में अहम निर्णय