रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेडरूम का निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पति की इस हरकत से परेशान पत्नी मंगलवार को पुलिस थाना पहुंची।
दहेज को लेकर वीडियो की वायरल
पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 10 मई 2025 को हुई थी। पति ने उसके स्वजन से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। इसमें दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जब वह पति के घर आई तो पति ने उसका विश्वास जीता और निजी पल के वीडियो बना लिए। इसी वीडियो के आधार पर वह दहेज की बची रकम के लिए दबाव बनाने लगा।
पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
स्वजन ने दहेज के बचे रुपये नहीं दिए तो उसके निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। रीवा की महिला थाना प्रभारी कल्याणी पाल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
योगी सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में जल संसाधन विभाग ने किया 15.19 लाख पौधों का रोपण
उत्तर प्रदेश की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया है ‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का सनातन मंत्रः मुख्यमंत्री