दरांग.
असम से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां के दरांग जिले में दो लोगों ने 28 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरांग के पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल ने रविवार को बताया कि महिला जो नौडिंगा गांव में एक ईंट भट्टे पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती थी। वह सात मार्च को लापता थी।
अधिकारी ने कहा, 'पुलिस को जानकारी मिली और उसके बाद जांच शुरू की गई। महिला का शव अगले दिन भट्ठे के स्मोक चैनल के अंदर पाया गया।' सोनोवाल ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि दो लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, 'हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विवरण का इंतजार किया जा रहा है।' एसपी ने बताया कि महिला कोकराझार जिले की रहने वाली थी और वह अपने पति के साथ ईंट भट्ठे में काम करने के लिए रह रही थी।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन चीनी के निर्यात को दी मंजूरी
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: RERA दागी बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है, इसे खत्म किया जाना चाहिए
PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब ऐसे बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का कामकाज