रायपुर
राजधानी सहित प्रदेशभर में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से आंतरिक ओडिशा तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं, राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा
मौसम विभाग के आंकड़ाें के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा है। यह राजनांदगांव में सर्वाधिक पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा, जगदलपुर, बिलासपुर व अंबिकापुर में एक डिग्री, जबकि रायपुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य दो डिग्री अधिक चल रहा है।
न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान में भी औसत से अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर यह ज्यादा, तो कुछ जगहों पर कम है। राजनांदगांव व जगदलपुर में यह तीन डिग्री अधिक और रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि अंबिकापुर में तीन डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री और बिलासपुर में एक डिग्री कम है

More Stories
ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – अरुण साव
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम