सक्रे
बोलीविया में नवंबर से अब तक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से 51 लोगों की जान चली गई है।नागरिक सुरक्षा उप मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने यह जानकारी देते हुये बताया कि बारिश ने दक्षिण अमेरिकी देश में 43,571 परिवारों को प्रभावित किया है, जिससे उसके नौ विभाग अलर्ट पर हैं।
कैल्विमोंटेस ने कहा "ये आंकड़े हमें देश में घटना की गंभीरता के बारे में जानकारी देते हैं," बोलीविया में बारिश और उसके परिणामस्वरूप होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण मानवीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।”
बोलीविया में बारिश का मौसम आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है और मार्च तक रहता है।

More Stories
ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला: अमेरिका और इजरायल की बमबारी
गैस ठिकानों को हाथ मत लगाना, कतर एनर्जी के CEO ने ट्रंप को खूब सुनाया
शिया-सुन्नी की आग में सुलगने वाला है पाकिस्तान? मुनीर की सांसें फूलीं, उलेमाओं से की मुलाकात