जांजगीर चांपा.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमे जांजगीर चांपा लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. शिव कुमार डहरिया शिवरीनारायण पहुंचे, जहां नर नारायण की पूजा अर्चना कर मठाधीश महंत राम सुंदर दास से आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को डमी बताया है।
जांजगीर चांपा लोकसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बताया है। डॉ. डहरिया ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं, लेकिन कोई विकास नहीं किया है। कसडोल क्षेत्र में लोगों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसदों पर निष्कीयता का आरोप लगाया है। जांजगीर चांपा जिला सबसे बड़ा जिला है। कांग्रेस की सरकार रहते ही सिंचित के लिए साधन उपलब्ध हो पाया है, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों का जल, जंगल, जमीन लूटने का काम किया है।
डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि जांजगीर चांपा लोकसभा की एक भी समस्याओं को संसद में नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाया है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के समाज के लोगो को लेकर चलती है। हम इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे, उन्होंने कहा कि इस बार किसान, नौजवान और महिलाओं को साथ लेकर चुनावी मैदान में कांग्रेस उतरी है। निश्चित ही जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

More Stories
“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण