इंदौर
इंदौर की 56 दुकानों को प्रवासी भारतीयों के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहाँ पर देर रात तक दुकानें प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए खुली हुई है। गत दिवस शनिवार रात विदेश मंत्री एस. जयशंकर 56 दुकान स्थित अन्नपूर्णा पान भंडार पर पहुँचे। पान खाने के बाद जयशंकर ने पान की तारीफ की।
अन्नपूर्णा पान भंडार के संचालक ने बताया कि रात 10 बजे अपनी दुकान पर देश के विदेश मंत्री जयशंकर को अपने साथियों को देखकर उसे आश्चर्य हुआ। विदेश मंत्री ने उन्हें पान लगाने के लिए कहा। विदेश मंत्री को स्पेशल गुंडी पान बना कर खिलाया। दुकान वर्ष 1984 से संचालित है। सोने का वरक चढ़ा हुआ गोल्ड पान इसकी खासियत है। प्रवासी भारतीयों के लिए उन्होंने अलग-अलग तरह के पान की श्रृंखला बनाई है जिनमें 8 तरह की चटनी और गुलकंद के पान शामिल है।

More Stories
ग्वालियर के होटल में चल रहा था इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का अड्डा, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना
विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर चंदा चढ़ावा चोरी को लेकर बिगड़ी छवि को सुधारने में जुटेगा संत समाज
प्रयागराज एयरपोर्ट पर ‘फ्लाईब्रेरी’ की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें