कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 38.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 42.5 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ सप्ताह पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को यह राहत दी।
एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि केंद्रीय वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा कि इस संशोधन से राज्य पर हर साल 1,792.71 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यह कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जानिए भारतीय सेना के अगले प्रमुख बनने की चर्चा में क्यों हैं
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई में बढ़ सकती है सैलरी
प्लेन क्रैश में देश ने खोए 5 जांबाज, एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए