भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आशादीप जन-कल्याण सेवा समिति की श्रीमती सोनू दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अभिषेक दुबे और बालक अथर्व दुबे साथ थे। समिति पर्यावरण-संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय है। टी.वी. चैनल सुदर्शन न्यूज़ की सुवागीशा पांडे ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पौध-रोपण के लिए आई बालिका आकर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को स्व-निर्मित स्केच भेंट किया। पौध-रोपण में सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्रीकांत कौशिक, अभिषेक पुरोहित एवं योगेश द्विवेदी भी शामिल हुए।

More Stories
योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर