भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने राज्य की प्रगति और विकास के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार के माध्यम से किसानों के घर धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी का भारत के युवाओं की होगी, जो आज परिलक्षित हो रही है। भारत में दोनों राज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजनांदगांव में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के 1 लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रूपए की राशि अंतरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई है। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बालोद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से यहां जुड़े और रिमोट का बटन क्लिक कर किसान उन्नति योजना की राशि किसानों के खाते में अन्तरित की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

More Stories
बाराबंकी में विकास की सौगात: 22 करोड़ की लागत से दो जर्जर पुलों का होगा पुनर्निर्माण
ओपन गोल्ड कप एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सतना की मान्या पांडे ने जीता स्वर्ण पदक
ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश में राजस्थान से तीसरा आरोपी गिरफ्तार; MP में नेटवर्क फैलाने की थी योजना