भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था जिसमें मप्र के 25 सीटों पर घोषणा कर दी थी। दूसरी सूची में कुल 72 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई हैं।

More Stories
MP में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे IPS, DPC बैठक में नाम तय; 2 अफसरों पर नहीं हुआ विचार
‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ?’ ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला
चंदा चोरी विवाद पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- SIT रिपोर्ट आते ही होगा सख्त एक्शन