नई दिल्ली
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 गिफ्ट की है। पिछले साल आनंद महिंद्रा ने यह इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट देने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता को इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट में देने के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपनी एक पुरानी पोस्ट में कहा था कि, वह पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने को लेकर प्रोत्साहित करना चाहते हैं। आर प्रज्ञानंद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की कि उनके माता-पिता को आनंद महिंद्रा से उपहार के रूप में इलेक्ट्रिक कार मिलने के बाद उन्हें कैसा लगा। उन्होंने अपने परिवार की गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिजनेस टाइकून के लिए उनकी सराहना के शब्दों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आनंद महिंद्रा ने क्यों गिफ्ट की कार
दरअसल साल 2023 में भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद की मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें वह गर्व से अपने बेटे को देख रही थीं। आनंद महिंद्रा ने उस समय सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर किया था। आनंद महिंद्रा ने यह पोस्ट 28 अगस्त, 2023 को शेयर किया था। इसमें एक यूजर ने महिंद्रा से प्रज्ञानंद को थार गिफ्ट करने के लिए आग्रह किया था। यूजर के जवाब में महिंद्रा ने कहा था कि उन्हें हमारी तरफ से गाड़ी जरूर दी जाएगी, लेकिन थार नहीं हमने उनके लिए कुछ और ही सोचा है। इसके अलावा महिंद्रा ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस सेरेब्रल गेम को आगे बढ़ाने में उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा था।
लोग दे रहे बधाई
एक्स पर शेयर की गई पोस्ट को अभी तक 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं लोग प्रज्ञानंद के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग प्रज्ञानंद के माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।

More Stories
नुवान तुषारा पहुंचे कोर्ट, IPL 2026 के लिए बोर्ड के खिलाफ किया केस
CSK और PBKS के बीच महामुकाबला, पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह बेन ड्वारशुइस की होगी एंट्री
CSK और PBKS महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, अर्शदीप सिंह की जगह बेन ड्वारशुइस को मिल सकता है मौका