मुंबई
सोमवार को दिनभर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हावी रहा, लेकिन मार्केट बंद होने के आखिरी घंटे में शेयर बाजार में शानदार तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स 944 अंक या 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 263 या 1 फीसदी चढ़कर 25,088.40 पर क्लोज हुआ. निफ्टी बैंक में भी 200 अंकों की तेजी रही.
शेयर बाजार में अचानक आई तेजी की बड़ी वजह लास्ट टाइम में निवेशकों की खरीदारी रही. खासकर लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयर 3 फीसदी तेजी आई है. इस तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया.
बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 5 शेयर ही 2 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए. बाकी 25 शेयरों में अचछी तेजी रही. पावरग्रिड जैसे शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई. Adani Port का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और मुकेश अंबानी का शेयर 3 फीसदी चढ़ा.
अचानक क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?
जब निवेशकों को लगता है कि शेयर बाजार में हैवी बिकवाली आ चुकी है और अब खरीदने का मौका है तो वह अपने पसंदीदा शेयरों में खरीदारी करते हैं. सोमवार को वही दिन नजर आया है. हैवीवेट शेयरों जैसे RIL, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा में 7 फीसदी तक की तेजी रही, जो अच्छी खरीदारी का संकेत है.

More Stories
Reliance AGM Live: Jio IPO को मिली मंजूरी, मुकेश अंबानी बोले- आज SEBI के पास जमा होगा DRHP
Gold-Silver Rate Crash: चांदी में भारी गिरावट, दो दिन में ₹22,000 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों में भारी बिकवाली; सेंसेक्स 800 अंक टूटा