बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मनेन्द्रगढ़ स्टेशन में गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल का 15 अप्रैल से 6 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 15 अप्रैल से मनेन्द्रगढ़ स्टेशन में रुकेगी। गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-अनूपपुर, मनेन्द्रगढ़ स्टेशन 09.38 बजे पहुंचेगी तथा 09.40 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08270 अनूपपुर-चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ स्टेशन 19.33 बजे पहुंचेगी तथा 19.35 बजे रवाना होगी।

More Stories
राशन कार्ड सेवाएं हुईं पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे करें आवेदन और अपडेट
धमतरी में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को नई रफ्तार: बनेंगे आधुनिक व्यवसायिक परिसर
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका