अहमदाबाद
गुजरात यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्रों के साथ हुई मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें छात्रों को जय श्रीराम के नारे लगाते हुए देखे जा सकता है। इसके अलावा गाड़ियों नुकसान पहुंचाते और पत्थर बरसाते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल शनिवार देर रात विदेशी छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है ये कि छात्र हॉस्टल परिसर में नमाज पढ रहे थे और इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना में पांच छात्रों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के छात्र परिसर में नमाज पढ़ रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और नमाज पढ़ने का विरोध करने लगे। दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ने के बाद बाद हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक अन्य वीडियो कुछ लोग गाड़ियों पर जोर-जोर ले लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं। एक शख्स उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वो उसे भी जोर से धक्का देकर वहां से हटा देते हैं और फिर जोर-जोर से मोटरसाइकिल पर लाठियां बरसाने लगते हैं। एक अन्य वीडियो में कुछ लोग पत्थर फेंकते भी नजर आ रहे हैं।
इस घटना को लेकर अफगानिस्तान के एक छात्र का बयान सामने आया है। उसका दावा है कि शनिवार रात 11 बजे 10-15 लोग बाहर से हॉस्टल कैंपस में आ गए। इनमें से तीन हॉस्टल रूम में घुस गए और कहने लगे की हमें नमाज की अनुमति नहीं है। इसके बाद वो लोग जोर जोर से जय श्री राम लगाने लगे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को भी धक्का मारा और नमाज पढ़ रहे छात्रों पर हमला किया। जब दूसरे गैर मुस्लिम छात्र हमारी मदद को आगे आए तो उन पर भी हमला किआ गया। उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई, लैपटॉप, फोन तोड़े गए और शीशे भी तोड़ दिए गए। उन्होंने दावा किया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई जिसके बाद हंगामा करने वाले वहां से फरार हो गए। उधर मामला सामने आने के बाद गृह राज्य मंत्री ने भी मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

More Stories
Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट
होर्मुज में बढ़ा खतरा! ईरानी ड्रोन हमले के बाद 11 हजार नाविकों की जान पर संकट, समुद्री रास्ते में फिर तनाव
LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम, 30 दिन के भीतर पूरा करना होगा यह जरूरी काम