लॉन्गवुड (फ्लोरिडा).
भारत की दीक्षा डागर ने दूसरे दौर में छह बर्डी और इतनी ही संख्या में बोगी लगाकर इवन पार 71 का कार्ड खेला, जिससे वह आईओए गोल्फ क्लासिक के कट में जगह बनाने में सफल रही। दीक्षा ने एप्सन टूर की इस प्रतियोगिता के पहले दौर में तीन ओवर 74 का कार्ड खेला था। इस तरह से दूसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर तीन ओवर पर है। टूर्नामेंट में कट भी तीन ओवर पर गया।
लेडीज यूरोपियन टूर की दो प्रतियोगिताओं में शीर्ष 10 में जगह बनाकर यहां पहुंची दीक्षा अगले सप्ताह भी एप्सन टूर के टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसके बाद वह फिर से लेडीज यूरोपियन टूर में लौट जाएगी। गोल्फ क्लासिक में दूसरे दौर के बाद लिंडसे मैक्कर्डी एक शॉट से आगे थीं। लिंडसे ने 65 का कार्ड खेला, जबकि डेवी वेबर (66) दूसरे और चीनी ताइपे की विवियन होउ (63) तीसरे स्थान पर हैं।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए की ओर से मिलेगा पेंशन
नुवान तुषारा पहुंचे कोर्ट, IPL 2026 के लिए बोर्ड के खिलाफ किया केस
CSK और PBKS के बीच महामुकाबला, पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह बेन ड्वारशुइस की होगी एंट्री