नई दिल्ली
बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने दिल्ली के पास मानेसर के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में सात फेरे लिए हैं। शादी के एक दिन बाद यानी 16 मार्च को इस न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब कृति खरबंदा अपने ससुराल दिल्ली में आ गई हैं।
पुलकित के दिल्ली वाले घर में इस कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। जहां दोनों अपने परिवार के साथ मिलकर डांस करते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें न्यूली वेड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का उनके दिल्ली स्थित घर में भव्य स्वागत किया गया। शादी के बाद कृति फ्लावर प्रिंट साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, हाथों में चूड़ा, मैचिंग जूलरी के साथ मांग में सिंदूर लगाए अपने ससुराल पहुंचीं। वहीं, पुलकित सफेद धोती कुर्ता में दिखाई दिए। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की। अपनी शादी में इस कपल ने बेहद यूनिक लुक अपनाया।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा न पहनकर पिंक लहंगे पहना। इस लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने पिंक चूड़ा, मिनिमल मेकअप करके अपना ब्राइडल लुक कम्प्लीट किया। वहीं, पुलकित ने भी आॅफ-व्हाइट या बेज कलर को छोड़कर मिंट ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए। उनकी शेरवानी कई मायनों में बेहद खास थी। सिर्फ कलर ही नहीं, बल्कि उनकी शेरवानी पर गायत्री मंत्र भी लिखा हुआ था।

More Stories
‘तुम्बाड 2’ के लिए मुंबई में तैयार हो रहा भव्य सेट, बढ़ी फैंस की उत्सुकता
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, 500 करोड़ क्लब में एंट्री
सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी होते हैं, और ये पंख हमारे अपने होते हैं: दिव्या दत्ता