कोरबा.
कोरबा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कोरबा में गाड़ा समाज के 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे। आज प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका हित केवल भाजपा की सरकार कर सकती है।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ने कहा कि लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुकी है। भाजपा जो कहती है उसे करती है। आज देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और केंद्र सरकार के साथ राज्य की भाजपा सरकार जनता के लिए काम करती है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने कोई रहना नहीं चाहता है। इस दौरान संतोष गांधी, आनंद मोहन गांधी, मोहनलाल साजन, शत्रुघ्न लाल, बालकृष्ण प्रधान, लाल ईश्वर बघेल, अशोक रामलाल, लकराम चौहान, सत्यनारायण चौहान, गोरेलाल चौहान, बंधन चौहान, शांतिलाल चौहान, रवि कुमार चौहान, अश्वेंद्र चौहान, सहित 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी से बस्तर पंडुम-2026 विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की