रायपुर
अग्रवाल महिला मंडल पुरानी बस्ती की महिलाओं और युवतियों ने पं. सुंदर लाल शर्मा स्कूल में सर्वाइकल कैंसर, हड्डी रोग से संबंधित समस्याओं पर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान कैंसर से बचने 15 से 20 महिलाओं व बच्चों ने टीका भी लगवाया। उक्त जानकारी मुख्य वक्ता डा. सुमन मित्तल, डा. भावना रुंगटा व डा. मोनिका पांडेय ने दी।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, कैलाश मुरारका, ममता अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, विश्वास अग्रवाल, महिला मंडल से अमिता सिंघानिया, सीमा सिंघल, शालिनी गर्ग, नेहा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, संगीता सिंघल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र
बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार