नई दिल्ली
एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्रीष्मकालीन सारणी के दौरान 360 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन इस दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करेगी। एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के साथ विलय को पूरा करने की प्रक्रिया में है और सारिणी में दोनों एयरलाइन की उड़ानें शामिल हैं।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह ग्रीष्मकालीन सारिणी में प्रतिदिन 360 उड़ानों का परिचालन करेगी। पिछले साल की ग्रीष्मकालीन सारिणी की तुलना में इस साल घरेलू उड़ानें 25 प्रतिशत ज्यादा जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 20 प्रतिशत ज्यादा होंगी।

More Stories
8वां वेतन आयोग लागू होने की चर्चा, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा; क्या प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़ेंगी सैलरी?
AI एक्सपर्ट्स की चेतावनी: 2027 तक 99% नौकरियां गायब, केवल ये 5 जॉब बचेंगी
राज्यसभा में गूंजा मुद्दा: ऐतिहासिक धरोहरों पर तोड़फोड़ और अपवित्रता पर गहरी चिंता