मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। सुहाना की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना खान फैंस के साथ अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सुहाना ने बाथरूम से अपना वीडियो और तस्वीरें शेयर की है। इस वीडियो में सुहाना बाथटब में नजर आ रही हैं। वीडियो में सुहाना बाथटब में बैठे अपनी बॉडी पर साबुन लगाती दिख रही हैं। इसके अलावा तस्वीरों में वह बाथटब में लेटे बोल्ड अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। फैंस सुहाना का यह बोल्ड अवतार देख शॉक्ड हो गए हैं। लेकिन इन बोल्ड तस्वीरों और वीडियो की वजह से सुहाना खान ट्रोर्ल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। लोग रमजान के महीने में सुहाना के इस तरह के वीडियो शेयर करने पर जमकर क्लास लगा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, कुछ तो शर्म करो रमजान है। एक अन्य ने लिखा, इनको कोई बताओ ये इबादत का महीना है। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या फायदा है इतना अमीर होने का। एक और यूजर ने लिखा, रमजान में ये सही नहीं है। बता दें कि सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह शॉर्ट फिल्म ‘दगरए पार्ट’ में भी काम कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सुहाना जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान की किसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर सकती हैं।

More Stories
इक्का ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, कहा मैं हमेशा पापा का बेटा हूं
वेलकम टू द जंगल 4 दिनों में 100 करोड़ पार, वेलकम 4 पर बड़ा अपडेट
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों पर टूटीं मौनी रॉय की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द