नई दिल्ली
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी. जहां पर टीम को शर्मनाक हार मिली थी. ऐसे में सीएसके की टीम अगले मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलने वाली है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके ऋतुराज गायकवाड़ की टीम कमबैक करना चाहेगी. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मौका देना होगा. पिछले मैच की प्लेइंग 11 में सीएसके की टीम मैनेजमेंट 2 बड़े बदलाव कर सकती है.
डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी
इंजरी के कारण पहले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले थे. उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को टीम में मौका मिला था. शॉर्ट ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही अब शॉर्ट को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
प्रशांत वीर को मिलेगा डेब्यू का मौका
पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इस मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया सकता है. आयुष म्हात्रे की जगह वीर को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वहीं सरफराज खान को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है.
खलील अहमद
इस मुकाबले में खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया जा सकता है. पिछले मुकाबले में भी उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था. गेंदबाजी के समय ही खलील ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे.
गायकवाड़-सैमसन को लेनी होगी जिम्मेदारी
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. दोनों पिछले मैच में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें कमबैक करना होगा.
यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद. इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद

More Stories
नुवान तुषारा पहुंचे कोर्ट, IPL 2026 के लिए बोर्ड के खिलाफ किया केस
CSK और PBKS महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, अर्शदीप सिंह की जगह बेन ड्वारशुइस को मिल सकता है मौका
ईडन गार्डन्स में केकेआर और सनराइजर्स की भिड़ंत, जीत का खाता खोलने के लिए अजिंक्य रहाणे की सेना तैयार