रतलाम
मध्य प्रदेश में रतलाम से चलकर इंदौर जाने वाली यात्री ट्रेन में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन में आग लगने के कारण रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, जिससे सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के करीब 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, रतलाम से कुछ किलोमीटर दूर चलने के बाद प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन के पिछले कोच में अचानक आग लग गई। गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, टेक्निकल और शंटिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। शंटिंग के माध्यम से जले हुए कोच को अलग कर दिया गया है। ट्रेन को आगे रवाना करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
खेमराज मीणा (रेलवे प्यारो इंदौर) ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही मेडिकल राहत ट्रेन रवाना हो गई है।

More Stories
सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस
कान्हा की भक्ति में लोटपोट होकर नाप रहे ब्रज, आगरा के दंपती रोजाना कर रहे 5 KM परिक्रमा
कटनी में बाइक सवार चार युवकों की मौत, घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर