भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय नाथूराम अहिरवार के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री नाथूराम अहिरवार टीकमगढ़ से विधायक तथा खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद थे। इसके अलावा नाथूराम अहिरवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के मंत्रिमंडल में शिक्षा और खाद्य मंत्री रहे हैं। अब उनके पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए हैं। लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वो टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे।

More Stories
MP में प्रभार जिलों से दूर मंत्री: भोपाल में ही सिमटी भाजपा कोर ग्रुप की बैठकें
केरल चुनाव 2026: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित
MP की पूर्व CM उमा भारती का बयान, कहा- जब तक जिंदा हूं राजनीति करूंगी, लंबा जीने का है मन