बिलासपुर.
बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम के बाद अब एक और पांच वर्षीय मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। दो नाबालिगों ने मासूम को हवस का शिकार बनाया है। चॉकलेट देने के बहाने मासूम को घर ले जाकर नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। दरअसल, मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
जहां 5 वर्षीय मासूम दरिंदों के हवस का शिकार हुई है। जानकारी के मुताबिक पांच वर्षीय मासूम को गांव के ही 15 वर्षीय दो किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गए। यहां दोनों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। मासूम रोते बिलखते अपने घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बहरहाल, दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। गौरतलब है कि तीन दिन के भीतर ये दूसरी घटना है जिसमें दो मासूम दरिंदगी के शिकार हुई हैं।

More Stories
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को
आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर