नई दिल्ली
पोल पैनल के निर्देश के बाद 'तमिलनाडु टिप्पणी' पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने दावा किया था कि 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु से था, लेकिन कुछ देर बाद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने अपना बयान वापस ले लिया और माफी मांगी। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तमिलनाडु के लोग राज्य में आकर बम लगाते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के. स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी की आलोचना की।

More Stories
निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बड़ा संकेत: BJP में शामिल काबिल नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद
MP Politics: 40 साल बाद सियासी दौर में बदलाव, कांग्रेस में नई पीढ़ी की एंट्री, BJP में भी उभर रहे नए चेहरे
भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का सवाल, बोले- प्रधानमंत्री की नीति समझौतावादी