आजकल कम उम्र में आंखें कमजोर हो जाती हैं और चश्मा चढ़ जाता है। ज्यादातर युवाओं की दूर की नजर कम होती है। मजाक उड़ाने के लिए लोग 'बैटरी' कहने लगते हैं। मगर इस मजाक और चश्मे से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको भीगे हुए बादाम खाने हैं, मगर बादाम खाने का तरीका अलग है।
नजर कमजोर होने के लक्षण: पोषण ना मिलने की वजह से आंखों की नसें कमजोर हो जाती हैं। साथ में स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल रेटिना को नुकसान पहुंचा देता है। नेशनल आई इंस्टीट्यूट के मुताबिक नजर कमजोर होने से पढ़ने, गाड़ी चलाने, चेहरा पहचानने, रंगों का अंतर पता करने में परेशानी होने लगती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रोबिन शर्मा ने इसके लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बताया है।
नजर तेज करने वाले 5 फूड
4-5 बादाम
1-2 अखरोट
10-15 किशमिश
एक अंजीर का टुकड़ा
1 छोटी चम्मच सौंफ
कमजोर नजर की आयुर्वेदिक दवा की विधि
सारी चीजों को रातभर पानी के अंदर भिगो दें।
सुबह बादाम का छिलका उतार लें।
फिर ये सारा पानी फेंक दें।
इन सभी चीजों को चबा-चबाकर खाएं।
इसके ऊपर 1 गिलास गुनगुना दूध पी लें।
चंद दिनों में दिखने लगेगा साफ
डॉरोबिन ने इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, कैरोटीन और जिंक बताया है। यह आई हेल्थ के लिए बहुत बढ़िया होता है। इससे कमजोर रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर युवा हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ इन चीजों का सेवन करता है तो कुछ ही दिनों में आंखों के चश्मा का नंबर कम हो जाए. गा।

More Stories
Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा
WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान
Redmi Note 15 Pro Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज