कवर्धा.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 होने से फाग गीत में भी चुनावी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट होली के रंग में डूबी हुई है। सभी हषोल्लास के साथ होली मना रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने गृह जिले कवर्धा में फाग टीम के साथ होली गीत गाकर समां बांध दिया।
होल गीत में छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का गुणगान किया जा रहा है। होली गीत के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों का बखान किया जा रहा है।
करे वादा ला निभाए हो….
करे वादा ला निभाए….
विष्णुदेव सरकार, विष्णुदेव सरकार करे वादा ला निभाए….. pic.twitter.com/ssQFcC5P2P
— Vijay sharma (मोदी का परिवार) (@vijaysharmacg) March 25, 2024
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फाग गीत'करे वादा ला निभाय'गाकर होली में चार चांद लगा दिये। कवर्धा के गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने फाग गीत झूमकर गाया। इस दौरान राजनांदगांव से बीजेपी सांसद और प्रत्याशी संतोष पांडेय, कवर्धा भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमकर झूमे। इस दौरान शर्मा ने सभी को होली की बधाई और शुभकानाये दी।
कवर्धा के गांधी मैदान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अपनों के संग एक दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर होली का आनंद लिया। नगाड़ों की थाप ने माहौल को ऐतिहासिक बना दिया… pic.twitter.com/lnyWJ280LA
— Vijay sharma (मोदी का परिवार) (@vijaysharmacg) March 25, 2024
शर्मा ने कहा कि इस होली में प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो। पर्व का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आये। यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां शेयर करने की प्रेरणा देता है।
कवर्धा विधानसभा के ग्राम गड़ई कला में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों को होली की बधाई दी। pic.twitter.com/snaTiE1V6K
— Vijay sharma (मोदी का परिवार) (@vijaysharmacg) March 25, 2024
कवर्धा के जमातपारा में साहू समाज के अध्यक्ष पतिराम साहू के घर डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। समाज के अध्यक्ष को उन्होंने होली की बधाई देकर उनका आशीर्वाद लिया। शर्मा कवर्धा के युवा क्लब के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भी शामिल हुए और युवाओं संग होली खेली।

More Stories
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप
माओवाद से मातृत्व तक: सरकार की पहल से बदली आत्मसमर्पितों की जिंदगी, अब गूंजी किलकारियां
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा