चेन्नई
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ''आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।''
गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 63 रन से हरा दिया। पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुआई में टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच छह रन से जीता था।

More Stories
मेसी का जादू बरकरार! मिस्र को हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, VAR फैसले पर मचा बवाल
एशियन गेम्स के लिए MP के 19 खिलाड़ियों का चयन, 30 रिजर्व खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम
World Cup से बाहर होने के बाद छलका Cristiano Ronaldo का दर्द, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान