भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
डॉ. मोहन यादव दोपहर प्रातः 11 बजे जिला उमरिया में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिला डिंडोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जिला सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो एवं आमसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे।

More Stories
स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से बिजली बिल चार गुना बढ़ा, आयोग ने दी क्षतिपूर्ति की हरी झंडी
Madhya Pradesh में IPS अफसरों की सैलरी से अधिक आय, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
नगर परिषद भरोसा के कर्मचारियों को भुगतान न मिलने से हो रही परेशानी