अहमदाबाद
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेेडियम में गुजरात टाइटन्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल 2024 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एसआरएच ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन जीटी ने दो बदलाव किए हैं। नूर अहमद को आज स्पेंसर जॉनसन की जगह मौका मिला है, जबकि दर्शन नालकंडे को आर साई किशोर की जगह मौका दिया गया है।
ये मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों को दूसरी जीत की तलाश है। गुजरात और हैदराबाद ने अपने होम-होम मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन अवे (घर से बाहर खेले) मैचों में हार झेली है। ऐसे में गुजरात पर दूसरी जीत का दवाब होगा। वहीं, हैदराबाद की टीम पासा पलटने का प्रयास करेगी। IPL 2024 पॉइंट्स टेबल में एसआरएच चौथे और जीटी आठवें स्थान पर विराजमान है।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और जयदेव उनादकट
हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। गुजरात की टीम ने दो बदलाव टीम में किए हैं।

More Stories
ENG vs NZ 2nd Test: जो रूट के निशाने पर सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, 4.5 महीने बाद हर्षित राणा की वापसी
FIFA World Cup 2026: मेसी के निशाने पर इतिहास, सिर्फ 1 गोल और बन जाएंगे वर्ल्ड कप के नंबर-1 गोल स्कोरर