बीजापुर.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है।
तलाशी अभियान जारी है। सुकमा और बीजापुर जिले के टेटमड़गु इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। तलाशी अभियान पर निकले डीआरजी और कोबरा 208 एवं 204 बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है। सभी जवानों ने मोर्चा संभालकर नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ में एक माओवादियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

More Stories
CM तक पहुंचीं अफसरों की शिकायतें, राज्य में जल्द हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश