खरगोन
मध्यप्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है, जहां हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी और अचानक बस पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जहां अब तक 20 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है, और इन सभी लोगों को अस्पताल रेफर किया जा चुका है। अस्पताल में सभी घायल लोगों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

More Stories
महाकाल परिसर में फिर आकार लेगा 11वीं सदी का शिव मंदिर, राजा भोज की वास्तुकला से तैयार हुआ नक्शा
लखनवास में शिक्षा सुविधाओं को मिली नई गति
इंदौर में लाड़ली बहना योजना का बदला आंकड़ा, राशि ₹1000 से बढ़कर ₹1500 हुई; लाभार्थी 4.57 लाख से घटकर 4.38 लाख