भोपाल
विक्रमादित्य ग्रुप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के साथ ही रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत है। एनसीवीटी नयी दिल्ली से संबद्ध विक्रमादित्य प्राइवेट आईटीआई में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंपस ड्राइव में जय भारत मारुति लिमिटेड आटोमोबाइल्स जेबीएम बिल्हारपुर मंडल तालुका अहमदाबाद के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
कैंपस ड्राइव के लिए 32 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। जय मारुति लिमिटेड आटोमोबाइल्स जेबीएम कंपनी के भूषण कुमार ने साक्षात्कार लेकर चयनित विद्यार्थियों को आफर लेटर प्रदान किए। विक्रमादित्य ग्रुप की डायरेक्टर डॉ दीपिका नारोलिया एवं ग्रुप के चेयरमैन आदित्य नारोलिया ने ग्रुप के सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ग्रुप लगातार अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कैंपस सलेक्शन में लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
उत्तर प्रदेश बजट पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया: स्पष्ट नीतियों से झलकती सकारात्मक दिशा
मां ने तीन बेटियों को जबरदस्ती पिलाया जहर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश; अलीराजपुर में खौफनाक घटना
काशी में शुरू हुई शिव विवाह की रस्में: बाबा विश्वनाथ दूल्हा बनेंगे, हल्दी ने महका नगर