August 21, 2026

स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चोरी, नकबजनीतथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मेंपिछले 15 दिनों मेंप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम सेआरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2करोड़ 46 लाख रूपएसे अधिक मूल्य कीचोरी गई संपत्ति एवं वारदात में प्रयुक्त वाहनों और अन्य सामग्री को जब्त किया है।

प्रमुख कार्यवाही

उज्जैन

नागदा पुलिस ने दो नकबजनी के मामलों का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा सोने-चांदी के जेवरात, 70 हजाररूपए नगद एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 29लाख10 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

वहीं एक अन्य कार्यवाही में भाटपचलाना पुलिस ने विभिन्न जिलों में 15 से अधिक चोरी/गृहभेदन की वारदातों को अंजाम देने वाले मुरैना निवासी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग3.5 किलो चांदी के आभूषण, 1.52 लाख रुपये नगद एवं दो मोटरसाइकिल सहित लगभग 12 लाख 70 हजार रुपये की संपत्तिजब्त की है। दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने लगभग 41लाख 80 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

हरदा

पुलिस ने डगावानीमा में किसान के घर हुई चोरी का तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की मदद से खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में पुलिस ने लगभग 40 लाखरूपएके सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य संपत्ति जब्त की है।

बैतूल

आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए दो अंतरजिला नकबजनों को गिरफ्तार कर18 लाखरूपए के सोने-चांदी के जेवरातजब्तकिए।

एक अन्य कार्यवाही में गंज पुलिस ने किला खंडारा चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग 9 लाखरूपएके सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के जब्त किए।

इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने लगभग 27 लाख रूपए की संपत्ति जब्त की है।

ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी के जेवरात, 6 मोबाइल एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की।

वहीं जनकगंज पुलिस एवं क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम ने हिंदुस्तान लीवर एजेंसी के कार्यालय से चोरी हुए 18 लाख रुपये के मामले में 4 आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर लगभग 15लाख 40हजार रूपए की संपत्ति जब्त की।

इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 26 लाख् 40 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

सतना

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से सूने घर में हुई चोरी का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जेसे लगभग 18 लाख 94 हजार रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए है।

मंदसौर

वायडी नगर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा पीड़िता से लिए गए सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, मांदलिया, हार, मंगलसूत्र, चेन एवं झुमकियां सहित लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्तकी गई।

सीहोर

सीहोर पुलिस ने कुबेरेश्वर धाम में मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो मोबाइल एवं कारसहित लगभग 14 लाख 30 हजार रूपए की संपत्तिजब्तकी।

 खरगोन

पुलिस ने विद्युत अधोसंरचना से एल्युमिनियम तार एवं आइसोलेटर कॉपर रॉड चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करलगभग 12 लाखरूपए की संपत्ति जब्त की है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में फैक्ट्री से सामान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्ट्री सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलसहित लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की संपत्तिजब्त की गई।

इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 13 लाख 20 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

जीआरपी

जीआरपी भोपालके अंतर्गत ग्वालियर बीजी ने ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3लाख 49 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

वहीं एक अन्य कार्यवाही में ग्वालियर बीजी ने आईफोन मोबाइल एवं घड़ी सहित 94 हजार 500 रुपये की संपत्ति बरामद की।

जीआरपी इटारसी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात एवं नगदी सहित 1 लाख67 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की। वहीं एक अन्य कार्यवाही में जीआरपी इटारसी ने ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेवरात एवं नगदी सहित 3 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।

जीआरपी भोपाल ने दो अपराधों में चोरी गई 94 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।इस प्रकार जीआरपी पुलिस ने लगभग 10 लाख 25 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

झाबुआ

जिले के पारा क्षेत्र में सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने ग्राम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

आलीराजपुर

आजादनगर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 कट्टे अनाज एवं बोलेरो पिकअप वाहन सहित लगभग 5लाख 52 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

विदिशा

गुलाबगंज पुलिस ने मंदिरों से चांदी के मुकुट एवं हार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 1 लाखरूपए तथा गंजबासौदा शहर पुलिस ने चोरी के मामले में 4 नकबजनों को गिरफ्तार कर दो मोटर एवं बारदाना सहित लगभग 2 लाख 20 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

इसी प्रकार त्योंदा पुलिस ने ग्राम सुमेरदांगी में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इस प्रकार कार्यवाही में पुलिस ने 5 लाख 35 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

रतलाम

जावरा शहर पुलिस ने घर में नकबजनी के मामले का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चैन, अंगूठी, पेंडल, पायल, 12 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो सहित लगभग 2 लाख 37 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

वहीं रावटी पुलिस ने BIDS Project Pvt. Ltd. के बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख रुपये के एल्युमिनियम बिजली के तार जब्तकिए। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 4 लाख 37 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

इसी प्रकार इंदौर में राऊ पुलिस ने CCTV फुटेज के तकनीकी विश्लेषण से नकबजनी का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख20 हजार रूपएकी संपत्ति, छतरपुर में 4 घटनाओं का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3 लाखरूपए, सीधी में कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा कर 2 लाख 50 हजार रूपए, पन्ना में अमानगंज पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 2 लाखरूपए, शाजापुर पुलिस ने 1 लाख 50 हजार रूपए, मुरैना में 1 लाख78हजार रूपए, भोपाल में 90 हजार रूपए नगद, उमरिया में 1 लाख 22 हजार रूपए, खंडवा में 1 लाख47 हजार रूपएतथा राजगढ़ मेंलगभग 1 लाखरूपएकी संपत्ति जब्त करते हुए चोरी की विभिन्न वारदातों का खुलासा किया है।

इन सभी कार्यवाहियों से स्पष्टहै कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों को लेकर पूरी तरह सजग, सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। समय पर मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई, तकनीक का सही उपयोग और अलग-अलग जिलों के बीच बेहतर तालमेल से गंभीर मामलों का सफल खुलासा किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों व पीड़ितों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।